
हम गांधीजी के शाश्वत सिद्धांतों के मार्गदर्शन में रहते हुए अभाव ग्रस्त समुदायों को सशक्त करने के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता रखते हैं। हमारे परस्पर प्रयासों द्वारा हम संपूर्ण राष्ट्र में अनन्य अभाव ग्रस्त परिवारों के जीवन को सुधारने में संलग्न हैं।
पीढ़ीगत परिवर्तन की उत्पत्ति

१९७७ में जमनालाल बजाज की याद में जमनालाल बजाज फाउंडेशन की स्थापना हुई। यह फाउंडेशन जमनालाल बजाज जी के परोपकारी, समाज सुधारक, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं महात्मा गांधी जी द्वारा अपनाए पांचवें पुत्र के रूप से जुड़ी स्मृतियों का प्रतिबिम्ब है। यह संस्था उनके आदर्शों की प्रतिध्वनि करती है एवं गांधीवादी विचारधारा पर आधारित रचनात्मक प्रयासों को प्रोत्साहन देती है।
हमारी परम्परा की झलकप्रगति के कार्य, एक के बाद एक
जमनालाल बजाज पुरस्कारों का ४७वां संस्करण
जमनालाल बजाज पुरस्कार
जमनालाल बजाज संस्था १९७७ में बनाई गई थी एवं चार पुरस्कार स्थापित किए गए थे ताकि उन महिलाओं और पुरुषों को सम्मानित किया जा सके जो निःस्वार्थ रूप से आधार स्तर पर काम कर रहे हैं I इन पुरस्कारों द्वारा हम उनकी निस्वार्थ सेवा भाव का जश्न मनाते हुए एक बेहतर समाज के निर्माण हेतु प्रयत्नशील हैं।
वर्धा
जमनालाल बजाज और महात्मा गांधी जैसे शीर्ष राजनीतिक नेताओं का घर रहा वर्धा जिला रचनात्मक, सामाजिक, राष्ट्रीय और ऐतिहासिक महत्त्व की अनेक घटनाओं का साक्षी रहा है।
यहां और जानेंहमारा योगदान

दान हेतु अनुरोध
हम आपके उपक्रमों के लिए प्रचार एवं धन जुटाने में सहायता कर सकते हैं।



















